9 दिन बाद नदी में मिला किशोरी का शव
सहजनवा क्षेत्र के मारंग के टोला खाड़पोतहरा की बद्रीनाथ साहनी की 15 वर्षीय बेटी सुमन 21 जनवरी को नदी में डूब गई थी। नौ दिन बाद बुधवार को उसका शव नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को बाहर निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
परिवारीजनों के अनुसार किशोरी की मां रूकमणी खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। 21 जनवरी की सुबह 10 बजे वह मां के पास जाने के लिए घर से अकेले निकली थी। जब वह दोपहर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने गांव के पूरब नदी के किनारे उसका चप्पल, ओढ़नी और टोपी पड़ा पाया। उसकी तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने ऑपरेशन चलाया लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। नदी में जंतुओं के खाने से उसका शव क्षत-विक्षत हो चुका था।